इंदौर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं बोर्ड के परिणामों की घोषणा कर दी है। इंदौर की पुनीत कौर होरा को सबसे ज्यादा अंक आए हैं। उन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह एमरल्ड हाइट्स में पढ़ती हैं। आनलाइन घोषित नतीजों को देखने सुबह से हर कोई बेकरार रहा। तमाम परिणाम सीबीएसई की वेबसाइट cbseresults.nic.in पर घोषित किए गए। डिजी लाकर पर रिजल्ट का लिंक एक्टीवेट किया गया है। इंदौर शहर में भी 12वीं सीबीएसई में सफल विद्यार्थियों ने जश्न मनाया।

सीबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजे भी दोपहर करीब दो बजे आनलाइन जारी हो गए। स्कूलों में रिजल्ट देखने के लिए तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। जैसे ही रिजल्ट जारी होते ही बच्चों ने खुशी जाहिर की। रिजल्ट जारी होते ही बच्चों ने अपने डिजी लाकर एक्टीवेट कर अपने परिणाम की जानकारी निकाल ली।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *