cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव | विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज 15 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 12.20 बजे सीआरसी सेंटर ठाकुरटोला पहुंचेंगे और ट्रायसिकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे स्पीकर हाऊस पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री आवास योजना व पोट्ठ लइका पहल के हितग्राहियों से भेंट करेंगे। दोपहर 2.15 बजे पुखराज कांकरिया के घर कैलाश नगर राजनांदगांव आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 3.30 से शाम 6 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। शाम 6.15 बजे आजाद चौक राजनांदगांव में जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे से रात 8.15 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद रात 8.30 बजे म्युनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *