उमरिया
कलेक्टर सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र से आए हुए केन्द्रीय जल शक्ति विभाग  प्रेक्षक योगेश मोहन दीक्षित ने बताया कि देश के यशस्वी  प्रधानमंत्री ने देश में  75वें वर्ष को अमृत महोत्सव वर्ष के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया है देश के अजादिबके 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिलों में 75-75 अमृत सरोवर बनानें का आव्हान किया गया है।

प्रधानमंत्री जी के आव्हान का व्यापक असर देखनेबको भी मिल रहा है योगेश मोहन दीक्षित ने बताया कि उनके द्वारा उमरिया जिले के कई गांव देखे जिसमे उनकी सीधे ग्रामीणों से मुलाकात हुई और संवाद हुआ जिले में प्रशासन के प्रयासों और उमरिया जिले के शुद्ध वातावरण की प्रशंसा की और साथ में ये भी कहा की आज हम वर्षा का लगभग 80% जल का उपयोग नहीं कर पाते है और 80% वर्षा का जल नदियों के रास्ते समुद्र में चला जाता जिसका कोई उपयोग हम नहीं कर पाते है इस तरह से शुरुवात होने से निश्चित रूप धरातल का जल स्तर भी बढ़ेगा और तालाबों के निर्माण से ग्रामीण इलाको मछली पालन जैसे रोजगार भी पैदा होंगे प्रेस कांफ्रेंस में प्रेक्षक योगेश मोहन दीक्षित के साथ तकनीकी विशेषज्ञ सुनील टोप्पो  संजीव श्रीवास्तव व जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी उपस्थित रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *