cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव I नगर निगम में दिवाली से पहले कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए महापौर हेमा देशमुख ने शासन से 9.40 करोड़ रुपए की मांग की है। इसके लिए उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया कि निगम में टैक्स वसूली की स्थिति कमजोर है। इससे निगम की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। अधिकारी कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं दिया गया है। वहीं पार्षदों का 9 माह का मानदेय भी लंबित है। सामने त्योहार है। जिसे देखते हुए वेतन भुगतान जरुरी हो गया है। महापौर देशमुख ने बताया कि माह जुलाई से सितम्बर 2024 तक नियमित अधिकारी कर्मचारी के लिये 5 करोड़ 18 लाख 12 हजार रुपए तथा प्लेसमेंट कर्मचारी के लिए 3 करोड 39 लाख 8 हजार रुपए व पार्षदों के मानदेय के लिए 82 लाख 80 हजार रुपए कुल 9 करोड 40 लाख रुपए राशि आवंटित किए जाने है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *