श्योपुर
सूबे की सरकार सिर्फ एक कॉल पर एंबुलेंस की सेवा देने का दावा भले ही करती हो, लेकिन श्योपुर जिले के विजयपुर उप स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीरें कुछ अलग ही बयां कर रही है। विजयपुर क्षेत्र में प्रसूता के घर के लोग सरकारी एंबुलेंस के लिए फोन पर फोन मिलाते रहे, इसके बाद भी उन्हें कोई सुविधा नहीं मिली।

दर्द से छटपटा रही प्रसूता के घर के लोगों ने एंबुलेंस के 3 घंटे के लंबे इंतजार के बाद विजयपुर की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ई रिक्शा पर अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया गया। इसी बीच अस्पताल परिसर में पहुंचते ही उसने ई रिक्शा पर बच्चे को जन्म दे दिया।

बता दें कि, विजयपुर तहसील की दोर्द गांव राजपाल यादव की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के लोगों ने 108 नंबर फोन मिलाने के बाद भी 3 घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद घर वाले कहीं से एक ई-रिक्शा लेकर आए जिससे महिला को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन प्रसूता ने अस्पताल परिसर में पहुंचते ही ई रिक्शा पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं और दोनों को अस्पताल के प्रसव वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *