धमतरी। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, हत्या, चोरी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. ताजा हत्या का मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भठेली से आया है, जहां मामूली विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिहारी लाल ढिढी और उसके भतीजे शीत कुमार के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. वहीं आज सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच फिर बहस हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी शीत कुमार ने गुस्से में आकर लोहे के पट्टे से अपने चाचा के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे बिहारी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.
धार अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…
रायपुर : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा,…
भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…
रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…
खरगोन मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…