अंबिकापुर। हसदेव अरण्य में अडानी के एमडीओ वाले परसा कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई शुरु हो गई है। इसी बीच पेड़ कटाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया है। जिससे 4 पुलिस कर्मी हुए घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस के हमले से एक ग्रामीण भी घायल हो गया है।

राजस्थान कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसी दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसी बीच ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनावपूर्व हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर तीर के साथ पत्थर और डंडे से हमला कर दिया। जिससे 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस के हमले से एक ग्रामीण भी जख्मी हो गया। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर ASP समेत करीब 300 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात हो गए हैं।

गौरतलब है कि हसदेव अरण्य की तीन खदानें परसा ईस्ट केते बासन, परसा और केते एक्सटेंशन राजस्थान सरकार को आवंटित हैं। जिन्हें राजस्थान सरकार ने एमडीओ के तहत अडानी समूह को दे दिया है। इस खदान से निकलने वाले कोयले के एक बड़े हिस्से का उपयोग, अडानी समूह अपने बिजली संयंत्रों के लिए करता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *