छत्तीसगढ़

CG : हाथी का हमला, गंभीर रूप से 2 ग्रामीण घायल

रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में एक हाथी ने अलग अलग समय पर दो लोगों पर हमला कर दिया। इससे दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों ही घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बटुराकछार में रहने वाला घसिया राम 42 साल पास के जंगल कक्ष क्रमांक 1296 पीएफ में लकड़ी बिनने के लिए गया था। तभी जंगल में एक अचानक एक हाथी से उसका सामना हो गया। ऐसे में हाथी ने उस पर हमला कर वापस जंगल की ओर चले गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद किसी तरह मामले की सूचना अन्य ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने इसकी जानकारी वन अमला को दी। जिसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे ईलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल ले आए, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज रिफर कर दिया है।

दूसरी घटना भी घरघोड़ा रेंज के बटुराकछार के जंगल की बतायी जा रही है। जिसमें कमतरा का रहने वाला भगत राम कवंर 45 साल बुधवार की शाम को मछली पकड़कर बटुराकछार के जंगल से लौट रहा था। तभी उसी हाथी से उसका सामना हो गया। ऐसे में हाथी ने उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचायी। इसके बाद मामले की सूचना वन अमला को दी गई। तब वनकर्मियांे ने तत्काल उसे ईलाज के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज जारी है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

4 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

4 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

4 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

5 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

5 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

5 hours ago