दुर्ग । जिला प्रशासन द्वारा अग्निवीर निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु माह नवम्बर 2024 में आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जो आवेदक माह अप्रैल 2024 में थल सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में सफल हुए है, उन आवेदकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिन आवेदकों ने 17 अक्टूबर 2024 तक आवेदन किया है किन्तु शारीरिक मापदण्ड के परीक्षण हेतु जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में उपस्थित नहीं हो पाये है एवं जिन आवेदकों ने किसी कारणवश उक्त तिथि तक आवेदन नहीं किया है वे भी 25 अक्टूबर शुक्रवार प्रातः 11 बजे शारीरिक मापदण्ड के परीक्षण हेतु जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं। आवेदक अपने साथ सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र की छायाप्रति एवं आवेदन पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपिस्थत होना आवश्यक है।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…