भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, नीम और गुलमोहर के पौधे रोपे। इस मौके पर नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह सहित प्रिसल संस्था की डॉ. प्रीति काकड़े, प्रभाकर तागड़े, श्रीमती इंदु तागड़े, अनूप दुबौलिया, डॉक्टर पूजा तागड़े और शम्स मीन्हाज मौजूद थे। जोन्टा क्लब अंतर्राष्ट्रीय शाखा की बांग्लादेश से आयीं लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ ज़रीन दिलावर हुसैन ने भी पौध-रोपण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को प्रतीक-चिन्ह भी भेंट किया।

प्रिसल संस्था पर्यावरण, स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित कर रही हैं। साथ ही गो-ग्रीन और प्लास्टिक मुक्त मध्यप्रदेश के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में भी संस्था सक्रिय है। जोन्टा क्लब जलवायु परिवर्तन को चुनौती के रूप में लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गतिविधियाँ संचालित कर रहा है।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया पीपल छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *