“एजुकेशन वर्ल्ड” स्कूल रैंकिंग में मॉडल स्कूल लगातार तीसरी बार टॉप 10 में

"एजुकेशन वर्ल्ड" स्कूल रैंकिंग में मॉडल स्कूल लगातार तीसरी बार टॉप 10 में

"एजुकेशन वर्ल्ड" स्कूल रैंकिंग में शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल लगातार तीसरी बार टॉप 10 में

मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड की जारी रैंकिंग में लगातार तीसरे साल उत्कृष्ट जगह बनाई

श्रेष्ठ शिक्षण और अन्य गतिविधियों से मिला स्थान

भोपाल

"एजुकेशन वर्ल्ड" स्कूल रैंकिंग में भोपाल का शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टीटी नगर लगातार तीसरी बार टॉप 10 में जगह बनाकर हैट्रिक लगाने वाला मध्यप्रदेश का पहला एवं एकमात्र स्कूल बना है। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड की ओर से जारी सरकारी स्कूलों की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल उत्कृष्ट जगह बनाई है। इस वर्ष एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा जारी रैंकिंग में मॉडल स्कूल को सातवां स्थान मिला है।

"एजुकेशन वर्ल्ड" शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए एक पोर्टल है, जो हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है। यह रैंकिंग विद्यालय के पिछले परीक्षा परिणाम, सांस्कृतिक गतिविधियों, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की उपलब्धता एवं उनका आउटपुट, मेंटल-इमोशनल सेवाओं, खेल, अकादमिक गतिविधियों और अन्य आधारों पर की जाती है। इन सभी क्षेत्रों में उपलब्धि के आधार पर पूरे भारत से स्कूल चयनित कर उसके आधार पर निर्धारित मानकों से अंक दिए जाते हैं। स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर मार्किंग की जाती है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टीटी नगर, भोपाल लगातार 3 वर्ष से शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार करने में सफल रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मॉडल स्कूल को श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्ड रैकिंग में स्थान मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने मॉडल स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा, समस्त स्टाफ, शिक्षक, माध्यमिक शिक्षा मंडल और विद्यार्थियों को भी बधाई दी है।

"एजुकेशन वर्ल्ड" द्वारा नई दिल्ली में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर 2024 तक किया गया। समारोह में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा को शासकीय क्षेत्र में देश में सातवीं पायदान हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

8 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

8 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

8 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

8 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

9 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

9 hours ago