छत्तीसगढ़

CG : सेंट्रल जेल में ईडी के आरोपियों की VIP सुविधाएं समाप्त, सामान्य बैरक में शिफ्ट

रायपुर । सेंट्रल जेल रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से संबंधित मामलों में बंद आरोपियों को मिल रही वीआईपी सुविधाओं पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि ईडी के आरोपी सूर्यकांत तिवारी, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, समीर बिश्नोई समेत अन्य महिला आरोपियों को जेल जाने के बाद से वीआईपी बैरक में रखा गया था, जहां उन्हें विशेष सुविधाएं प्राप्त हो रही थीं। अब इन सभी आरोपियों को सामान्य बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया है, और उनकी वीआईपी सुविधाओं को खत्म कर दिया गया है।

जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि जेल में रोटेशन प्रक्रिया चलती रहती है, लेकिन यह एक सुरक्षा संबंधी मामला है, और इस पर अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

वीआईपी सुविधाओं पर रोक
अब तक इन बंदियों को जेल में वीआईपी सुविधाओं का लाभ मिल रहा था, जिनमें घर से खाना, विशेष राशन, ड्राई फ्रूट और च्यवनप्राश शामिल थे। जेल प्रशासन ने इन सभी सुविधाओं को अब बंद कर दिया है, और आरोपियों को सामान्य कैदियों की तरह जेल का खाना और व्यवस्थाएं दी जाएंगी। इसके अलावा, आरोपियों को किसी भी तरह के मोबाइल फोन की सुविधा उपलब्ध कराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की थी, जिसमें उन्होंने जेल के अंदर और बाहर किसी भी आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट न दिए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने सख्ती बरती, जिसके परिणामस्वरूप ईडी के आरोपियों को मिल रही विशेष सुविधाएं समाप्त कर दी गई हैं।

जेल रेडियो स्टेशन की स्थापना

इसके साथ ही जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को रचनात्मक और प्रेरक गतिविधियों में संलग्न करने के उद्देश्य से रायपुर जेल में एक रेडियो स्टेशन की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी भी बंदी को मोबाइल फोन उपलब्ध न हो, और यदि ऐसा पाया गया तो जेल स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

43 minutes ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

1 hour ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

2 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

2 hours ago