अनूपपुर
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोतीउर रहमान ने पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के पुलिस लाईन में पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान एवं मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले पुलिस बल के शहीद वीर पुलिसकर्मियों को शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस बल द्वारा परेड कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके परिवारों के प्रति संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त किया गया।
इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने शहीद पुलिस जवान शोभनाथ राठौर निवासी ग्राम हर्री-बर्री, बसंत सिंह बघेल निवासी ग्राम धिरौल एवं विनोद सिंह परिहार निवासी ग्राम फुनगा के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। पुलिस स्मृति दिवस पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता बनाए रखने में उत्कृष्ट भूमिका का सम्मान करता है।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी सहित पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
सुकमा. सुकमा में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू…
प्रधानमंत्री मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे…
भोपाल ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई की एंट्री हो गई है। सीबीआई अधिकारियों की पति…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में…