छत्तीसगढ़

CG : सेहत को खतरा, खुले में फेंका जा रहा मेडिकल कचरा…

बीजापुर। बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर भले ही गंभीरता बरतने के दावे किए जा रहे हों, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। जिला अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट( मेडिकल कचरा) को खुले में सामान्य कचरे में ही फेंका जा रहा है। रात के अंधेरे में हो या दिन में चोरी-छिपे मेडिकल वेस्ट यहां-वहां डाल दिया जाता है।इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।

शहर के अंदर स्थित जिला अस्पताल संचालित हैं। शहर या कस्बों में मेडिकल वेस्ट निस्तारण के प्लांट लगे हैं।लेकिन वे उपयोग में नही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है।शहर के कई इलाकों में खुले में मेडिकल कचरा फेंका जा रहा है।कबाड़ बीनने वालों के अलावा छुट्टा मवेशी मेडिकल वेस्ट के संपर्क में आकर बीमार  हो रहे है।

खुले में फेंका जा रहा अस्पताल का (मेडिकल वेस्ट) कचरा
जिला अस्पताल के वाहन से मेडिकल वेस्ट फेंकने वाले कर्मचारियों ने बातचीत के दौरान बताया सिविल सर्जन के आदेश पर अस्पताल का  बायोमेडिकल वेस्ट को खुले आसमान के नीचे खाली जमीन पर फेंक पर जला दिया जाता है।

कर्मचारी ने बताया नगरपालिका के पीछे खाली जमीन है।वंहा पर कई साल पहले मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए इंसिनेटर लगाया गया था,लेकिन आज तक चालू नही हुआ है।जिसके चलते अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को चोरी छिपे फेंका जा रहा है और जला दिया जारहा है।मेडिकल बायो वेस्ट में अस्पताल में प्रयोग की हुईं सिरिंज,यूज्ड बैंडेज,पैथोलॉजी वेस्ट,कैप्सूल,पीपीई किट, पीपीई कवर,मास्क, ग्लब्स आदि समान को वंहा जला दिया जाता है।

मेडिकल वेस्ट के संपर्क में आने से खतरा
विभागीय सूत्र ने बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण न हो तो इससे संक्रमण हो सकता है। सामान्य कूड़े में या खुले में फेंक देने पर कबाड़ियों या आम आदमी को सिरिंज चुभने से संक्रामक बीमारी का खतरा हो सकता है।अस्पताल के एक बेड से निकलने वाला औसतन 250 ग्राम कूड़ा ऐसा होता है।जिसका निस्तारण हर हाल में जरूरी हैं।नहीं तो इसके अंदर मौजूद बैक्टीरिया या वायरस संक्रमण का कारण बनते हैं। वंही डॉक्टर ने आगे बताया कि खुले मैदानों या नालियों में फेंके जाने से वायु और जल प्रदूषण भी होता है।

मेडिकल वेस्ट इकट्ठा करने के लिए रखी तीन तरह की पॉलिथीन में ही डालें। इससे मेडिकल बेस्ट उठाने उसे लेजाकर नियमानुसार निस्तारण करने का नियम है।

एक नज़र इधर भी

स्वच्छ भारत अभियान कि धज्जियां उड़ाती एक तस्वीर….

शहर के हृदय स्थल जिला अस्पताल के कैम्पस में यह पसरा हुआ कचरा कुछ और ही कहानी बयां करता है। एक और लोग जहां अच्छे स्वास्थ्य एवं सेहत के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं वहीं दूसरी ओर उसी कचरे के ढेर पर मवेशियों को चरते आसानी से देखा जा सकता है। अस्पताल के निकट यह फैला हुआ कचरा अनेक बीमारियों एवं गंदगी को बढ़ावा दे रहा है जो न चाहते हुए भी आम जनों और वार्ड वासियों को अस्पताल का रास्ता दिखा रहा है।

kgnews

Recent Posts

प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम

प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम

रायपुर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का बढ़ता उपयोग किसानों की आय और उत्पादकता में…

28 minutes ago
विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंगलवार…

36 minutes ago
प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

प्रमुख सचिव वन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक

भोपाल मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक प्रमुख सचिव वन  संदीप…

48 minutes ago
प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना की पहुँच को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिये 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना की पहुँच को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिये 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना की पहुँच को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिये 30…

56 minutes ago
तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी

रायपुर छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी, बेहतर चालक…

1 hour ago
देशभक्ति के जज्बे, अनुशासन और आत्मविश्वास से सराबोर दीक्षांत परेड ने किया रोमांचित

देशभक्ति के जज्बे, अनुशासन और आत्मविश्वास से सराबोर दीक्षांत परेड ने किया रोमांचित

भोपाल देशभक्ति, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों से ओतप्रोत 78वें नव आरक्षकों ने मंगलवार को…

1 hour ago