राजनांदगांव I शहर से लेकर गांव तक विवाद के बाद मारपीट हुई। दो दिन में तीनों जिले के थानों में मारपीट और गाली गलौज के 30 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इसमें कई मामले काउंटर भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दिवाली के दौरान जुए के 50 से अधिक फड़ में दबिश दी। जहां 80 से अधिक आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दिवाली पर्व के दौरान जुएं के फड़ में कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया था। करीब 50 मामले तीनों जिले के थानों में दर्ज किए गए हैं। इधर त्योहार के दौरान मामूली विवाद पर मारपीट के भी मामले दर्ज हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
