राजनांदगांव | आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। महाविद्यालय स्तर के संस्थाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से आवेदन मांगा गया है। जानकारी के लिए पात्र विद्यार्थी संबंधित संस्थान से लें।
