छत्तीसगढ़

CG : बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि…

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,

मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को जब श्मशान घाट में छोटी बेटी अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दे रही थी, तो देखकर परिवार की आंखें नम हो गई। बेटियों के आंखों से आंसू निकल रहे थे, लेकिन दिल पर पत्थर रखकर अपना फर्ज अदा कर रही थी।

हार्ट अटैक से पिता की गई जान

दरअसल, मनेन्द्रगढ़ के पत्रकार मनीष रैकवार (50) का रविवार दोपहर हार्ट अटैक से मौत हो गई। घर पर उनकी पत्नी गायत्री रैकवार और बड़ी बेटी मनस्वी रैकवार थी। छोटी बेटी मान्यता रैकवार बेमेतरा में एग्रीकल्चर की पढ़ाई करती है।

रविवार दोपहर मान्यता को पिता के निधन की सूचना मिली, तो वह सोमवार को घर पहुंची। दोनों बेटियां अपने पिता को कंधा देकर श्मशान घाट तक ले गईं और अंतिम संस्कार किया।

बेटियां बोली- पापा की इच्छा थी, उसे हमने पूरा किया

अंतिम संस्कार के बाद बेटियों ने कहा कि वैसे मान्यता के मुताबिक पिता की चिता को मुखाग्नि सिर्फ बेटा ही दे सकता है। बेटियां चिता को आग नहीं दे सकतीं, लेकिन इस सोच से ऊपर उठकर हमने पिता का अंतिम संस्कार किया। उनकी अंतिम इच्छा पूरी की है।

पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया-

पुजारी रामचरित द्विवेदी ने बताया कि हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं हैं। सबसे बड़ा सवाल यह था कि उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा, क्योंकि उनकी 2 बेटियां ही हैं। मनीष ने कभी बेटा और बेटी में फर्क नहीं किया तो हम कौन होते हैं फर्क करने वाले।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago