छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में अब आने लगी मटर, लेकिन रेट सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश…

रायपुर. हल्की ठंड की दस्तक के साथ ही जबलपुर से नए मटर की आवक शुरू हो गई है. खुदरा बाजार में भाव 140- 150 रुपए खुले हैं. वहीं टमाटर की मध्यप्रदेश और बिहार की अच्छी डिमांड निकलने से कीमतों में 5-10 रुपए की वृद्धि हुई है. त्योहारों के बाद आवक कम रहने से अधिकांश सब्जियां 1-2 रुपए किलो महंगी हुई हैं. श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति के पदाधिकारी के मुताबिक जबलपुर से मटर की दो गाड़ियों की आवक हुई है. फिलहाल आवक कम रहने से भाव मजबूत बने हुए हैं. सीजनल आवक में वृद्धि होने के साथ एक-दो सप्ताह में कीमतें घटने की संभावना है. प्रदेश के किसानों से हो रही टमाटर की आवक के साथ मध्यप्रदेश और बिहार की अच्छी डिमांड निकली है. टमाटर के खुदरा भाव 50-60 रुपए किलो से बढ़कर 60-65 पर पहुंच गए हैं. त्योहारों के बाद हमाल मजदूरों की कम उपस्थिति से सब्जियों की आवक घटने के कारण कीमतों में हल्का सुधार आया है.

20-25 गाड़ियों की आवक

राजधानी के थोक सब्जी बाजार में आवक घटकर 20-25 गाड़ियों की रह गई है. अभी भी 75 प्रतिशत सब्जियों की आवक राज्य के बाहर से हो रही है. स्थानीय आवक करेला, लौकी, भाटा, भिंडी, बरबट्टी और भाजियों की है.

 थोक बाजार में मटर 120-125 रुपए, गाजर 30-35 रुपए, चुकंदर 35-40 रुपए, हरी मिर्च 60-65 रुपए प्याज 45-55 रुपए, धनिया 65-70 रुपए, पत्तागोभी 22-25 रुपए, फूलगोभी 55-60 रुपए, भिंडी 60-65 रुपए, बरबट्टी 65-70 रुपए, लाल बरबट्टी 40-45 रुपए, करेला 40-45 रुपए, तुरई 35-40 रुपए, अदरक 45-50 रुपए, लहसुन 280-320 रुपए, मुनगा 80-90 रुपए, टमाटर 45-50 रुपए, आलू 25-28 रुपए, परवल 70-80 रुपए, डेंस 65-70 रुपए, कुंदरू 35-40 रुपए, खीरा 15-20 रुपए, शिमला मिर्च 75-80 रुपए, भाटा 22-25 रुपए, लौकी 15-20 रुपए, बीन्स 100-120 रुपए, सेमी 60-65 रुपए, ग्वारफल्ली 65-70 रुपए प्रति किलो है. नींबू 2.50 से 3 रुपए प्रति नग है.

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

5 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

5 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

5 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

6 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

6 hours ago