छत्तीसगढ़

CG : गैस सिलिंडर फटने से कारपेंटर की मौत

बिलासपुर। मोपका क्षेत्र की वेल्डिंग दुकान में काम के दौरान सिलिंडर फट गया। हादसे में सिलिंडर के पास बैठा कारपेंटर गंभीर रूप से झुलस गया। दुकान मालिक और उसके साथियों ने घायल को अपोलो पहुंचाया। वहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पीएम कराया है। साथ ही दुकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है।

मोपका के गोंडपारा में रहने वाले दिलीप धुर्वे वेल्डर हैं। उनकी मोपका में ही गैस वेल्डिंग की दुकान है। मोपका निवासी चंद्रप्रकाश केंवट(22) का दुकान में आना-जाना था। रोज की तरह चंद्रप्रकाश सात नवंबर की दोपहर दिलीप की दुकान पर आया।

इधर दिलीप अपने काम में व्यस्त था। वेल्डिंग के दौरान अचानक गैस का सिलिंडर फट गया। उसके धमाके से आसपास के लोग सहम गए। कुछ देर बाद जब लोग दुकान के अंदर पहुंचे तो चंद्रप्रकाश गंभीर अवस्था में वहां पड़ा था। लोगों ने आनन-फानन में उसे अपोलो पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी भेज दिया। इधर हादसे की सूचना पर स्वजन भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिम्स भेजा। शुक्रवार को शव का पीएम कराया गया है। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

4 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

4 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

4 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

4 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

5 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

5 hours ago