सिवनी
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के सोनी साडी कलेक्शन का शुभारंभ किया। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी दोपहर 02:00 बजे मिलन चौक महावीर वार्ड स्थित नगर भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष श्री संजय सोनी जी के नवीन प्रतिष्ठान सोनी साडी कलेक्शन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे जी, वेदसिंह ठाकुर जी, असलम मिर्जा जी, संकेत विक्की शिवहरे जी, संजू मिश्रा जी, दिलीप अग्रवाल जी, एहफाज खान जी, नरेशगिरी गोस्वामी जी, भुनेश कुल्हाडे जी, अनूप मिश्रा जी, अंजू तिवारी जी, अनीता राठौर जी, आशीष मानाठाकुर जी, अनिल पटवा जी, रामगोपाल जायसवाल जी, अखिलेश पांडे जी, रंजीत राय जी, मो. जिब्राईल मंसूरी व अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी जिला अस्पताल के जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर मे आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण कायाकल्प अभियान मे अतिथि के रुप मे शामिल हुए। जहां पर श्री राय सहित सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उक्त प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हाल भोपाल मे किया गया। जिसका लाईव प्रसारण देखा व सुना गया।

इस अवसर पर सर्वश्री जिला पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, संजय मालू जी, सतीश दुबे जी विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग, आशीष मानाठाकुर जी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश श्रीवास्तव जी, डा. पी सूर्या जी, डा. आर.के. धुर्वे, डा. के.सी मेश्राम एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *