ब्योहारी
सुनीलमिश्रा तथा निर्दलीय मालती रमेश चमडिया के बीच मुकाबले की चर्चा गलियारों में गूंज रही है।  भाजपा ने यहां 07 पार्षदों को विजय दिलाने में सफलता हासिल की, वहीं कांग्रेस 02 पर सिमट गई। कांग्रेस से अधिक निर्दलियों ने बढत बनाई और 06 निर्दलीय पार्षद चुने गये। जिसके बाद यहां किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नही दिख रहा है। जिससे यहां कयासों का बाजार गर्म है। यहां भाजपा के बैनर तले जीतने वाले सात पार्षद है। बहुमत के लिए एक की जरुरत है। भाजपा से राजन गुप्ता के अलावा पहली बार भाजपा की टिकट से पत्नी कीर्ति मिश्रा को वार्ड क्र-12 से पार्षद बनाने बाले उत्तरवनमंडल के लघुवनोपज समिति के तथाकथित अध्यक्ष सुनीलमिश्रा भी नगरीनिकाय का अध्यक्ष बनने पार्टी नेताओं का चक्कर लगा रहे है।

वही राजन गुप्ता तीन निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा कर भाजपा से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। अभी हाल ही में संपन्न नगरी निकाय चुनाव में 15 वार्डों से पार्षद निर्वाचित हुए हैं। जो आज अध्यक्ष उपाध्यक्ष को चुनेंगे। जिसका फैसला आज दोपहर तक साफ हो जाएगा।

पार्षद पद के निर्वाचन पश्चात मध्य प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम 1961 की धारा 43 की उपबंध 55 के  अनुसार पार्षदों के निर्वाचन की अधिसूचना के 15 दिवस के भीतर निर्वाचित पार्षदों का सम्मिलन बुला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पंन कराये। जिसके तहत 08 अगस्त को यहां के निर्वाचन अधिकारी नारेन्द्रसिंह धुर्वे निर्वाचित  पार्षदों के प्रथम सम्मिलन में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को पूर्ण कराएगें। दावेदार पार्षदों के जोड़ तोड़ में लगे हुऐ है। भाजपा से श्रीकृष्ण गुप्ता राजन को अभी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दोपहर तक हो जाएगा इसका फैसला। लोगों को  बेसब्री से अगले अध्यक्ष का इंतजार।।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *