नीमच में पत्नी ने सरपंच पति को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ पकड़ा

नीमच
नीमच जिले (Neemuch district) से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक सरपंच (Sarpanch) को तीसरी महिला (Woman) के साथ घूमते देख उसकी दूसरी पत्नी (Wife) ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने पति का वाहन रुकवा कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपंच की पहली और दूसरी पत्नी से है दो-दो बच्चे है।

बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी को अपने सरपंच पति पर पहले से ही शंका थी, जिसके चलते वह बीते कई दिनों से उसका पीछा कर रही थी। ऐसे में बुधवार को उन्हें रंगेहाथ पकड़ने के बाद दूसरी पत्नी ने पति के साथ मौजूद महिला की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सरपंच पति सहित दूसरी पत्नी और महिला तीनों को नानाखेड़ा थाने पर ले गई।

पति की बेवफाई से वाकिफ थी पत्नी

दरअसल, सरपंच जितेंद्र माली का एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अफेयर चल रहा है। इसकी खबर सरपंच की पत्नी को थी। वह मौके की तलाश में थी कि दोनों को रंगे हाथ कैसे पकड़ा जाए। सरपंच अक्सर आंगबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बाहर जाते थे। इस बार सरपंच ने नीमच से उज्जैन आकर एक होटल में समय बिताने का फैसला किया था।

यह घटना नीमच जिले की सावन ग्राम पंचायत की है, जहां के सरपंच जितेंद्र माली (45) अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन आए थे। वे यहां इंदौर रोड स्थित लालगेट के पास प्रकाश होटल में रुके थे। बुधवार को सुबह सरपंच अपनी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर होटल से निकले ही थे कि उनकी पत्नी ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद सरपंच की दूसरी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें सरपंच की पत्नी कार में पति के बगल की सीट पर बैठी महिला मित्र को पीटती दिख रही है।

 

गर्लफ्रेंड पिटती रही और सरपंच मुंह छिपाकर बैठे

सरपंच जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल से बाहर निकला वैसे ही पत्नी ने रंगे हाथों दबोच लिया। फिर क्या था पत्नी सीधे पति की गर्लफ्रेंड पर टूट पड़ी और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बीच सड़क पर सरपंच की पत्नी ने होटल के बाहर गर्लफ्रेंड को पीटती रही है। इस दौरान सरपंच हाथ से चेहरा छिपाकर चुपचाप कार में बैठा रहा है। इस दौरान परिवार के लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सरपंच ने कर रखी है दो शादी

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र माली वर्तमान में गांव सावन का सरपंच है। सबसे पहले जितेंद्र ने मंदसौर निवासी एक महिला से शादी की थी। उज्जैन में हंगामा कर रही महिला उसकी दूसरी पत्नी है। यह भी बताया जा रहा है कि जिस महिला के साथ सरपंच को पकड़ा गया है उससे भी वह विवाह करने वाला था। इधर पुलिस के सामने तीसरी महिला भी दावा कर रही है कि वह सरपंच जितेंद्र माली की पत्‍नी है। 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

48 minutes ago
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…

58 minutes ago
CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

2 hours ago
MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…

2 hours ago
CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…

2 hours ago
CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…

2 hours ago