छत्तीसगढ़

CG : धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

महासमुंद जिले सहित पूरे प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई इन व्यवस्थाओं से किसानों में उत्साह का माहौल है। खेतों में धान की कटाई कर रहे किसानों को इस बार समर्थन मूल्य के रूप में 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलने से विशेष खुशी है। ग्राम बरोंडाबाज़ार के धान खरीदी केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाएँ जैसे पानी, छाँव, तिरपाल और हमाल की पूरी तैयारी कर ली गई है। समिति प्रबंधक ने बताया कि इस केंद्र में 1832 पंजीकृत किसान और 78 नए किसान हैं, जो सात गांवों से आते हैं।
ग्राम लाफिन कला के किसान राधाराम साहू ने कहा कि उन्होंने 5 एकड़ में फसल ली है, और इस बार सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि की संभावना है। ग्राम बरोंडाबाज़ार के किसान छगन लाल बांधे ने खुशी जाहिर की कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा अब 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी की जा रही है, सरकार अपना वादा निभा रही है। इस बार अब जेब में ज़्यादा पैसे आयेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार की प्रयासों से अब लागत में भी ज़्यादा अंतर नहीं आया है। इसलिए 3100 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदने से बचत भी ज्यादा होगी।

kgnews

Recent Posts

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…

36 minutes ago
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…

41 minutes ago
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…

41 minutes ago
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

41 minutes ago
जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को…

44 minutes ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

47 minutes ago