रायपुर. इंडिगो फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने पर रायपुर में इमरजेंसी लैंडिग की गई. इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच पुलिस सूचना देने वाले यात्री निमेष मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं आईएसएफ और रायपुर पुलिस की टीम के एयरक्राफ्ट में जांच लगभग पूरी होने के बाद अब यात्रियों को वापिस प्लेन में बैठाकर टेक ऑफ की तैयारी की जा रही है.
बता दें, नागपुर से कलकत्ता जा रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E812 में बम की सूचना मिलने पर तत्काल विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया और सभी यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर लगभग 4 घंटे तक एयरक्राफ्ट की जांच की गई. हालांकि अब तक विमान में कोई बम बरामद नहीं हुई है. वहीं अब माना पुलिस सूचना देने वाले यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस मामले में यात्री पर एविएशन एक्ट के तहत की जाने की भी संभावना है.
मामले में माना थाना के थाना प्रभारी भावेश गौतम ने बताया कि पूछताछ के लिए यात्री निमेष मंडल को लेजाया गया है. पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आएगी.
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…