छत्तीसगढ़

CG : सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले के 07 दिव्यांगजनों को गत 11 नवम्बर को जिला पंचायत परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा एक बैटरी ट्रायसाइकिल एवं 06 श्रवण यंत्र के साथ कुल 07 उपकरण प्रदाय किया गया। सहायक उपकरण पाकर सभी दिव्यांगजन अत्यंत अभिभूत हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि कांकेर विकासखण्ड के ग्राम बारदेवरी के दिव्यांग गवालराम पटेल जो पैर से दिव्यांग है और वे फील्ड का काम करते हैं, उन्हें मांग अनुसार बैटरी ट्रायसाइकिल प्रदाय की गई। इसी प्रकार ग्राम बारदेवरी के फगनूराम प्रधान, विकासखण्ड चारामा के ग्राम डेढ़कोहका के सनतराम सिन्हा, विकासखण्ड अंतागढ़ के ग्राम पंचायत चारगांव के मेजर सिंह धुर्वे, संतोषी नगर वार्ड नंबर 15 भानुप्रतापपुर निवासी चिन्ताराम मरकाम, संजय नगर वार्ड कांकेर निवासी हुसैन खान और राजापारा कांकेर के श्री मुकेश कुमार जैन को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। श्रवण यंत्र मिलने पर दिव्यांगजनों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अपने दैनिक दिनचर्या में आने-जाने से लेकर परिजनों से बातचीत आदि में काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। वहीं उपकरण मिलने पर दिव्यांग गवालराम पटेल का चेहरा खुशी से खिल उठा और कहा- अब मैं आसानी से अपने फील्ड काम से आ-जा सकता हॅू। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधायक आशाराम नेताम एवं कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर विभाग के  कर्मचारीगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : महासमुंद में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 खाईवाल गिरफ्तार

CG : महासमुंद में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 खाईवाल गिरफ्तार

महासमुंद । जिले की सांकरा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन…

3 minutes ago
CG : गर्मी से राहत पाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत

CG : गर्मी से राहत पाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत

बलरामपुर । गागर नदी में नहाने गए एक युवक के डूबने का मामला सामने आया…

7 minutes ago
CG : जगदलपुर-सुकमा हाईवे में आवागमन ठप, वाहन में विशालकाय पेड़ गिरा

CG : जगदलपुर-सुकमा हाईवे में आवागमन ठप, वाहन में विशालकाय पेड़ गिरा

जगदलपुर । जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है. दरअसल, दरभा बाजार…

10 minutes ago
CG : कल शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश

CG : कल शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश

गरियाबंद । जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत छुरा के ग्राम…

18 minutes ago
CG : खाद चोरी, डॉग स्क्वाड लेकर सहकारी गोदाम पहुंची पुलिस

CG : खाद चोरी, डॉग स्क्वाड लेकर सहकारी गोदाम पहुंची पुलिस

बालोद । मानसून अभी पहुंचा नहीं है, लेकिन किसान अपनी तैयारी में जुट गए हैं.…

24 minutes ago
CG : PM मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड को किया संबोधित

CG : PM मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड को किया संबोधित

रायपुर/दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड में कहा कि…

26 minutes ago