ग्वालियर

ग्वालियर थाना इलाके में तीन बदमशों द्वारा सरेआम गुंडई की गई। जिसके चलते उन्होंने घर के बाहर बैठे युवक से शराब पीने के लिए पैसों की डिमांड की। जब उसने उनकी मांग पूरी करने से इंकार किया, तो बदमाशों द्वारा बेरहमी से उसकी मारपीट कर दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ग्वालियर थाना इलाके की सुभाषपुरी निवासी मनोज राठौर बीती रात दस बजे के लगभग अपने घर के बाहर बैठा था। तभी पड़ोस में ही रहने वाला सोनू बाथम अपने दो साथियों के साथ वहां आया, जो रंगदारी दिखाते हुए उससे शराब पीने के लिए पैसों की डिमांड करने लगे। जब उसने उन्हें पैसे देने से इंकार किया, तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। बदमाश करीब दस मिनट तक बेरहमी से उसकी मारपीट करते रहे। शोरगुल सुनकर आसपास रहवासी एकत्रित होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। उनके जाने के बाद घायल अवस्था में ही मनोज थाने पहुंचा, और पुलिस को आपबीती सुनाई। जिस पर पुलिस द्वारा सोनू बाथम व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ धारा 327, 323, 294, 506 व 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बने हुए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *