ग्लोबल स्किल पार्क में CII और EPFO की संयुक्त कार्यशाला

भोपाल
संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) की सुविधाओं, इसके लाभ और संबंधित प्रक्रियाओं की व्यापक जानकारी देना था, जिससे भविष्य में वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यशाला में पीएफ से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ दी गईं। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रॉविडेंट फंड कैसे कर्मचारियों के आर्थिक भविष्य को संवारने में सहायक है, और यह किस प्रकार उनके वित्तीय सुरक्षा कवच का काम करता है। उन्होंने पीएफ रजिस्ट्रेशन की सरल प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, और विभिन्न फॉर्म्स की जानकारी भी दी गई। CII और EPFO के प्रतिनिधियों ने कार्यशाला में विशेष रूप से कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा और नियमित बचत की आदत डालने पर जोर दिया। उन्होंने समझाया कि प्रॉविडेंट फंड योजना के माध्यम से वे न केवल अपनी बचत को सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिरता भी सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यशाला के माध्यम से कर्मचारियों ने प्रॉविडेंट फंड की अहमियत और इसकी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें संस्थान की आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि यहाँ किस प्रकार नवीनतम तकनीकी संसाधनों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो उन्हें रोजगार और करियर में बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायक होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…

3 minutes ago
राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…

6 minutes ago
राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…

8 minutes ago
CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

बस्तर। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल…

9 minutes ago
जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान…

11 minutes ago
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव - राजस्व मंत्री टंक…

11 minutes ago