ग्वालियर
 ब्राह्मण समाज के ऊपर की गई टिप्प्णी के बाद भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के करीबी प्रीतम लोधी ने ब्राह्मण समाज से माफी मांगी है। शुक्रवार को प्रीतम लोधी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के पास पहुंचे और मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ही उन्हाेंने अपना लिखित माफी नामा भी दिया।

यह लिखा माफी नामे में

माफी नामे में प्रीतम लोधी ने बताया कि आज मीडिया में ब्राह्मण समाज के बारे में जो मेरी बोली गई बातें अलग अलग टुकड़ों में जोड़कर दिखाई गई हैं, वो बातें मैंने बोली हैं। यह मेैं स्वीकार करता हूं। किंतु स्वयं ब्राह्मण समाज एवं सभी समाजों का आदर करता हूंं किंतु मुझसे अज्ञानतावश यह भूल हो गई तथा मेरे विरोधी पक्ष ने मेरे बयान के टुकड़े टुकड़े जोड़कर ऐसा बना दिया गया है कि उससे ब्राह्मण समाज को निश्चित रूप से ठेस लगी होगी।

मैं अत्याधिक शर्मिंदा हूं एवं अपने आप को अपराधी महसूस करता हूं। बहन उमा भारती जी को भी कुछ समय पहले ही प्रकरण जानकारी में आया है, उन्हेांने मुझे आज्ञा दी है कि मैं बिना किसी लाग लपेट के सीधे सीधे अपने गुरु तुल्य ब्राह्मण समाज से क्षमा याचना करू। मैं ब्राह्मण समाज से क्षमा मांगता हूं।

हमारे देश में भारतीय परंपराओं एवं हिंदू संस्कारों को बनाए रखने का कार्य ब्राह्मण समाज ने अनेकों कष्ट उठाकर के भी किया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि बड़ा दिल दिखाकर मेरी गलती के लिए क्षमा कर देंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *