छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मोहारा पुन्नी मेला स्थल में नव निर्मित सांस्कृतिक मंच का महापौर ने किया लोकार्पण

राजनांदगांव। मोहारा पुन्नी मेला स्थल में विकास कार्य एवं सौदर्यीकरण के लिये मुख्यमंत्री घोषणा अंतगर्त 2 करोड रूपये राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई। स्वीकृति के तहत मेला स्थल में निर्मित सांस्कृतिक मंच का महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने इस वर्ष आयोजित तीन दिवसीय पुन्नी मेला के प्रथम दिन आयोजित कार्यक्रम में पट्टीका का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, शिवनाथ तट रक्षक समिति के अध्यक्ष डी.सी. जैन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सतीश मसीह व अमीन हुद्दा, वार्ड पार्षद सरिता प्रजापति व अरूण देवांगन, पार्षद संजय रजक व केवल साहू, पूर्व पार्षद अवधेश प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि जीवन चतुर्वेदी के अलावा राजेन्द्र कुमार तिवारी, राकेश इन्द्रभूषण ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे।
लोकार्पण अवसर पर महापौर देशमुख ने कहा कि शिवनाथ तट रक्षक समिति के पदाधिकारियों की मांग एवं मेला में शहरवासियों की सुविधा के लिये पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने मोहारा पुन्नी मेला स्थल में विकास कार्य एवं सौदर्यीकरण के लिये 2 करोड रूपये की स्वीकृति प्रदान किये थे, जिसके तहत मेला स्थल में रोड, पाथवे, रेलिंग, मंच, प्रवेश द्वार के अलावा शौचालय एवं मंदिर में रंगरोगन के साथ साथ अन्य आवश्यक कार्य कराया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि सभी कार्य अंतिम चरण में है, पुन्नी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये मंच का कार्य पूर्ण कर आज उसका लोकार्पण किया जा रहा है, शेष कार्य भी मेला के उपरांत जल्द पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्षो पुराना मोहारा मेला का आयोजन अब तीन दिवसीय होता है, जिसमें तीनों दिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। पूर्णिमा के दिन सुबह से स्नान कर दीप दान कर पूजा अर्चना किया जाता है और लोग दोपहर में मेले का लुफ्त उठाते है।
अध्यक्ष डी.सी. जैन ने सौदर्यीकरण कराने एवं तीन दिवसीय मेला आयोजन के लिये पूर्व मुख्यमंत्री, महापौर एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। लोकार्पण के पूर्व कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता गरिमा वर्मा एवं उप अभियंता ज्योति साहू व युवराज कोमरे ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर वार्डवासी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

रायपुर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी…

16 minutes ago
उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

रायपुर उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन…

32 minutes ago
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

रायपुर  12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज…

39 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कपिला गौशाला पहुंचकर किया गौ पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कपिला गौशाला पहुंचकर किया गौ पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य, बिजली मंत्री मनोहर लाल…

44 minutes ago