लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये आज से महाअभियान : यादव

भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के 55 जिलों में राजस्व के खसरे और नामांतरण आदि के जो प्रकरण अटके हुए हैं, उनके निराकरण के लिये आज से महाअभियान चलाया जायेगा।
आधिकारिक जानकारी में डॉ यादव ने कहा है कि इसके पहले भी अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया था। इस दौरान लगभग 80 लाख राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया था। खासकर के अविवादित नामांतरण के 20 लाख 46 हजार 635 प्रकरणों में से 18 लाख 20 हजार प्रकरणों का निराकरण किया गया था। अभी लगभग 2 लाख 26 हजार 364 प्रकरण लंबित हैं। राजस्व महाअभियान के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगों को राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों और सभी हितग्राहियों के लिये सभी प्रकार की सुव्यवस्था चाहती है। उन्होंने कहा कि महाअभियान चलाकर लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकृत करने का निर्णय लिया है। इस महाअभियान के लिये सभी को बधाई। डॉ यादव ने कहा कि जिनके प्रकरण जहां-जहां अटके हों, वे संबंधित कार्यालय में जाकर उन्हें निराकृत करायें। प्रशासन के अधिकारी इसकी सतत मॉनीटरिंग करेंगे। सभी कमिश्नर और कलेक्टर्स को भी निर्देश दिये गये हैं। तहसील और अन्य जगहों पर जहाँ अपनी बात रखना चाहते हैं, वहाँ जरूर रखें।
उन्होंने कहा है कि यह अभियान आपकी सुविधा के लिये चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार आपके राजस्व प्रकरणों के निराकरण में मदद कर पाये, यही मनोभावना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के…

3 minutes ago
CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध शहनाज हुसैन…

10 minutes ago
CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

रायपुर । राजधानी रायपुर में 11 जून को विद्युत कार्य के कारण शहर के कई…

19 minutes ago
राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव , जैन बगीचा में आयोजित बोहिलाभम् आवासीय संस्कार शिविर खरतर गच्छाचार्य संयम सारथी जिन…

28 minutes ago
प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति…

28 minutes ago
राजनांदगांव : जांच रिपोर्ट में लापरवाही, बीएमओ डॉ. टंडन सस्पेंड…

राजनांदगांव : जांच रिपोर्ट में लापरवाही, बीएमओ डॉ. टंडन सस्पेंड…

राजनांदगांव , सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में 14 वर्षीय नाबालिग की जांच रिपोर्ट में लापरवाही के…

35 minutes ago