मध्यप्रदेश के सीधी में एक नकली लेडी सिंघम पुलिस के हाथ चड़ी, ठगे 70 हजार

सीधी
मध्यप्रदेश के सीधी में एक नकली लेडी सिंघम पुलिस के हाथ चड़ी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक नकली महिला सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। इस नकली इंस्पेक्टर ने एक गरीब महिला को जमोड़ी थाने में साफ-सफाई की नौकरी दिलाने के बहाने ठगा है।

70 हजार रुपये ऐंठे
दरअसल, महिला ने 70 हजार रुपये ऐंठ लिए हैं। वो खुद को महिला जमोड़ी थाना प्रभारी बता रही थी। आरोपित महिला के विरुद्ध पुलिस ने धारा 205,318(4) बीएनएस के तहत् मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला शांति साकेत ने बताया कि 08 जुलाई के दिन अनारकली उर्फ रेखा साकेत सम्राट चौक में चूड़ी की दुकान में हमको मिली और बात ही बात में मुझसे बोली थी कि तुम्‍हे काम की तलाश है। क्या तुम झाड़ी पोंछा करने की सरकारी नौकरी करना चाहती हो तो मैं उसकी बातों में आ गई।

खुद को बताया थाना जमोड़ी की थानेदार
शांति साकेत ने हां करके उसके किराए के कमरे लल्लू सिंह जोगीपुर सरपंच के भाई के मकान में गई, जहां उसने बताया कि थाना जमोड़ी में थानेदार हूं। वहां पर एक सफाई कर्मचारी महिला रिटायर होने वाली है। उसकी जगह में काम मिल जाएगा।

थाने में मेरा यही नाम चलता
एसआई की वर्दी में जामिना अंसारी नाम पढ़ा तो रेखा साकेत से पूछा की ये किसका नाम है तब ओ मुझे बताया कि मैं थाना जमोड़ी में हूं। थाने में मेरा यही नाम चलता है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
नकली सब इंस्पेक्टर बनकर रेखा साकेत उर्फ अनारकली उर्फ जामिना अंसारी को कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला शांति साकेत की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से थानेदार की बर्दी एवं अन्य सामग्री जब्‍त कर लिया गया है। आरोपित महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 205,318(4) के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: lady Singham

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

5 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

5 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

6 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

6 hours ago