20 नवम्बर को “7वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस” का कार्यक्रम

भोपाल

भोपाल स्थित शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय के "स्वास्थ्य कल्याण केंद्र" में "7वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस" कार्यक्रम का 20 नवम्बर को प्रातः 10:30 बजे होगा। यह कार्यक्रम केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित विषय "प्राकृतिक चिकित्सा से समग्र स्वास्थ्य" पर आधारित होगा। इसमें "आदर्श पुरोधा" एवं "प्रतिमान योद्धा" नामक दो सम्मान भी दिए जाएंगे। यह सम्मान प्राकृतिक जीवन के आदर्शो पर 90 वर्ष के ऊपर आयु के स्वस्थ सैनिकों को दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सलाहकार केंद्रीय आयुष मंत्रालय अशोक वार्ष्णेय एवं आयुक्त आयुष श्रीमति उमा माहेश्वरी आर सहित विभिन्न विषय विशेषज्ञ एवं चिकित्सक उपस्थित रहेंगे।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय अन्तर्गत केंद्रीय योग प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान परिषद नई दिल्ली एवं शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में संचालित "स्वास्थ्य कल्याण केंद्र" के स्थापना के 8 वर्ष पूर्ण होकर, यह केंद्र अपनी स्थापना से नवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह "स्वास्थ्य कल्याण केंद्र" राज्य सरकार का आयुष एकीकृत सेवा केंद्र है। "स्वास्थ्य कल्याण केंद्र" में प्रतिदिन बड़ी संख्या में होम्योपैथिक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा हितग्रहियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है। संस्थान प्रमुख डॉ. एस. के. मिश्रा ने बताया कि स्थानीय होम्योपैथी चिकित्सालय में प्राकृतिक चिकित्सा के साथ मिलकर "स्वास्थ्य कल्याण केंद्र" संचालित किया जा रहा है, इसमें पिछले 8 वर्षों में लगभग एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. अनुपम मिश्रा ने बताया कि प्राकृतिक आहार एवं उपवास, शरीर को शोधित एवं स्वास्थ्य रखने के श्रेष्ठ उपाय हैं। "स्वास्थ्य कल्याण केंद्र", सर्वसमावेशी स्वास्थ्य का सुविधा का देश भर में अनुपम उदाहरण है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

38 minutes ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

1 hour ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

1 hour ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

1 hour ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

2 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

2 hours ago