छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : निगम आयुक्त अधिकारियों के साथ चौपाटी एवं पुष्पवाटिका व आनंद वाटिका का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरूस्त करने के दिये निर्देश

राजनांदगांव । निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा तकनीकि अधिकारियों के साथ पुष्पवाटिका व आनंद वाटिका एवं चौपाटी का निरीक्षण कर तीनों उद्यान में आवश्यक मरम्मत तथा साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उनके द्वारा एसएलआरएम सेन्टर का भी निरीक्षण कर सुपरवाईजर से जानकारी ली।
पुष्पवाटिका एवं आनंद वाटिका निरीक्षण के दौरान आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि दोनों उद्यान में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करे तथा ट्वाय ट्रेन मरम्मत, जीम उपकरण का मरम्मत करने के अलावा अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरूस्म कर वाटिका को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होंने चौपाटी में बनने वाले आकाक्षीय शौचालय को पुष्पवाटिका के पिछला हिस्सा में बनाने तैयारी करने निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि दोनो वाटिका शहर के नागरिकों के भ्रमण, व्यायाम एवं मनोरंजन का बहुत अच्छा स्थल है, जिसे ध्यान में रखकर वाटिका को व्यवस्थित किया जाये। इसी प्रकार उन्होने चौपाटी का निरीक्षण कर चौपाटी के झुले, लाईट आदि ठीक करने कहा तथा कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा से बोट की जानकारी लेकर नये बोट खरीदने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। चौपाटी के आस पास स्थाई रूप से ठेला लगाने वाले को हटवाकर मोबाईल ठेला लगाने समझाईस देने उनके द्वारा कहा गया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को उद्यान एंव उसके आस पास साफ सफाई कराने के निर्देश दिये।
आयुक्त विश्वकर्मा ने एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर सेन्टर की व्यवस्था तथा कचरा पृथककरण की सेंटर सुपरवाईजर से जानकारी ली। उन्होंने डोर टू डोर कचरा संग्रहण की जानकारी लेकर घर से ही गीला सूखा अलग अलग कचरा लेने, सतप्रतिशत यूजर चार्ज वसूली के अलावा सेन्टर में साफ सफाई रखने के निर्देश सेन्टर सुपरवाईजर को दिये। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, उप अभियंता तिलक राज धुव, स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव, मिशन क्लीन सिटी सह.प्रभारी पवन कुर्रे, उद्यान सह.प्रभारी दिलीप गिरी, विद्युत सह.प्रभारी किशन गावरे उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

7 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

7 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

7 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

7 hours ago