छत्तीसगढ़

PRSU सेमेस्टर परीक्षा, फार्म ऑनलाइन भरने के दौरान सामने आ रहीं कई खामियां

रायपुर: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। फार्म भरने की अंतिम तारीख 20 नवंबर है। लेकिन फार्म ऑनलाइन भरने के दौरान छात्रों को इसमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि फॉर्म भरते समय फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने का आप्शन गायब हो गया है। फॉर्म भरा गया तो पेमेंट का ऑप्शन भी नहीं आ रहा है। इसके अलावा फॉर्म भरने के बाद उसमें हुई गलतियों को सुधारने के लिए भी छात्रों को दूर-दराज से रविशंकर यूनिवर्सिटी आना पड़ रहा है। इसके चलते रविवि में करेक्शन कराने ही रोजाना 200 से ज्यादा छात्र पहुंच रहे हैं। रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, महासमुंद, बलौदाबाजार आदि जिलों से भी छोटी-छोटी खामियां दूर कराने छात्र और उनके परिजन यहां पहुंच रहे हैं।

यहां भी घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान करने कई कॉलेजों में छात्रों ने अपने प्राचार्यों को भी आवेदन किया है। 20 तक फार्म भरने के बाद 21 से 100 रुपए विलंब शुल्क लिया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ाने, ऑनलाइन फार्म भरने के ऑप्शन में सुधार करने कई छात्र संगठन भी मांग कर रहे हैं। फॉर्म में करेक्शन को लेकर विवि में काफी लंबी कतार लग रही है। छात्रों और उनके परिजन सुबह से ही रविवि में पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक फॉर्म में करेक्शन कराने से लेकर पेमेंट और अन्य समस्या को लेकर छात्र परेशान हो रहे हैं। छात्रों ने बताया कि फॉर्म भरने में सबसे ज्यादा दिक्कत एबीसी आईडी को लेकर आ रही है।

फॉर्म भरते समय इसकी जरुरत पड़ती है, लेकिन कई छात्रों की एबीसी आईडी अपडेट ही नहीं हुई है। इसके अलावा आधार कार्ड नंबर, नामंकन नंबर, गलत नाम, एड्रेस, पेमेंट न होना, फोटो अपलोड न होना, हस्ताक्षर अपलोड न होने जैसी समस्याएं लेकर छात्र आ रहे हैं। छात्रों के लिए साइट पर ऑप्शन है, लेकिन अगर किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो छात्र हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। छात्र विवि आ रहे हैं। फॉर्म भराए जा रहे हैं। शैलेंद्र पटेल, कुलसचिव रविवि

kgnews

Recent Posts

आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

भोपाल   राजधानी के रासलाखेड़ी स्थित आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट, शुभ बिजनेस जोन  के खिलाफ जिला…

17 minutes ago
रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान

रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान

रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों…

27 minutes ago
’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

रायपुर. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी (तरल उर्वरक) कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी नवाचार हैं।…

40 minutes ago
मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी…

59 minutes ago
मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के…

1 hour ago
खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के…

2 hours ago