छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : किसानों की सुविधा के लिए जिले में माइक्रो एटीएम की नई सुविधा की शुरूआत (खरीफ विपणन वर्ष 2024-25)

– जिले के किसानों में माइक्रो एटीएम के माध्यम से शीघ्र राशि मिल जाने पर खुशी एवं उत्साह
– किसानों ने समर्थन मूल्य धान खरीदी तथा धान उपार्जन केन्द्रों में अच्छी सुविधाएं मिलने पर शासन को दिया धन्यवाद
– सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए की गई चाक-चौबंद व्यवस्था
– राजनांदगांव जिले में अब तक 450 किसानों द्वारा 22 लाख रूपए का किया गया लेन-देन
– माइक्रो एटीएम में किसानों द्वारा नगद आहरण, जमा, खातों के बैलेंस की जानकारी, नया एटीएम पिन बनाना तथा राशि ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध
– धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में किसानों में धान उत्सव को लेकर हर्ष व्याप्त
– किसानों ने धान उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की

राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में नई सुविधा की शुरूआत की गई हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में माईक्रो एटीएम लगाये गए हैं। माइक्रो एटीएम में प्रतिदिन 10 हजार रूपए अधिकतम आहरण की सीमा निर्धारित है। जिले के किसानों में माइक्रो एटीएम के माध्यम से शीघ्र राशि मिल जाने पर खुशी एवं उत्साह है। किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तथा धान उपार्जन केन्द्रों में अच्छी सुविधाएं मिलने पर शासन को धन्यवाद दिया। सभी समितियों में माइक्रो एटीएम का अच्छी तरह का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। राजनांदगांव जिले में अब तक 450 किसानों द्वारा 22 लाख रूपए का लेन-देन किया जा चुका है। माइक्रो एटीएम में किसानों द्वारा नगद आहरण, जमा, खातों के बैलेंस की जानकारी, नया एटीएम पिन बनाना तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के खातों में राशि ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध है। माइक्रो एटीएम नार्मल एटीएम की तरह कार्य करता है। सोसायटी का माइक्रो एटीएम में आईडी एवं पासवर्ड एंटर करने के बाद यह कार्य करता है, इसके माध्यम से किसानों को राशि आहरण की सुविधा मिल रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 77-3-1024x682.jpeg


धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में किसानों में धान उत्सव को लेकर हर्ष व्याप्त है। ग्राम धौराभांठा से किसान सिमरन जीत 120 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि तुमड़ीबोड़ में इलेक्ट्रानिक कांटा बाट के माध्यम से धान की तौलाई की जा रही है। वे अपने पिता जतिन्द्र सिंह के साथ आए थे। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदने से किसानों को एक संबल मिला है। उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। यहां साफ-सफाई पेयजल की बहुत अच्छी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में गेहूं एवं चना की फसल लेंगे। ग्राम बांकल से आए किसान दिलीप पाल ने कहा कि वे 46 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 77-5-1024x682.jpeg

धान की बिक्री करने के बाद प्राप्त राशि से उनकी आजीविका के साथ ही खेती-किसानों के अन्य कार्य में यह राशि मददगार बनेगी। किसान लेखन राम सिन्हा 62 क्विंटल धान लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन कटाने से उन्हें लंबी लाईन लगाने से मुक्ति मिली और यह सुविधाजनक रहा। ग्राम खैरी से आए किसान प्यारे लाल वर्मा एवं धौराभांठा से आए किसान मोहन ने वहां उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ अंतर्गत ग्राम आरगांव, आलीखूटा, कोपेडीह, खैरी, गिधवा, तिलईवार, तुमड़ीबोड़, धनगांव, धौराभांठा, पेटेश्री, बम्हनी, बरहापुर, बांकल, बोदेला, मचानपार, सिवनीखुर्द ग्राम शामिल है। धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 2181, कुल रकबा 2445.149 हेक्टेयर, धान का रकबा 2337.019 हेक्टेयर है। किसानों को यह जानकारी दी जा रही है कि किसान अपनी टोकन पर्ची, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक का पासबुक की प्रति लेकर आए। धान उपार्जन केन्द्रों में मोटा, सरना एवं पतला धान की खरीदी की जा रही है। सभी धान उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत कृषकों से बायोमैट्रिक आधार एथेन्टीकिकेशन के माध्यम से खरीदी की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…

28 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…

34 minutes ago
मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…

35 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

- छात्रावासों की सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश - बस्तर मुन्ने कार्यक्रम…

38 minutes ago
मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

- दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे गोल्डन ऑवर के भीतर घायल व्यक्ति को त्वरित…

40 minutes ago
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…

48 minutes ago