गैर परंपरागत स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन में प्रदेश रहेगा अग्रणी : मंत्री श्री शुक्ला

भोपाल
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि गैर परंपरागत स्त्रोतों से ऊर्जा उत्पादन के सतत् प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा। गुरूवार को मंत्रालय में मंत्री श्री शुक्ला की उपस्थिति में भारतीय स्टेट बैंक के सीजीएम एमपी/सीजी हेड श्री चंद्रशेखर शर्मा और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव के बीच एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुआ। इसके अतिरिक्त नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने आईडी इनसाईट के साथ भी एक एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये।

भारतीय स्टेट बैंक एवं म.प्र. ऊर्जा विकास निगम लि. के मध्य एम.ओ.यू.
भारतीय स्टेट बैंक के साथ प्रदेश के ऊर्जा विकास निगम द्वारा एम.ओ.यू. करने का लाभ कृषकों एवं विकासकों को मिलेगा। प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री कुसुम योजना कुसुम "ए" एवं कुसुम "सी" के किसानों/विकासकों को ग्रामीण क्षेत्रों में 33/11 केव्ही विद्युत उप-केंद्रों पर सौर परियोजनाएं स्थापित करने के लिये सरलता से बैंक ऋण प्राप्त होगा। मुख्यालय स्तर पर एकल खिड़की प्रणाली की इस व्यवस्था से कृषकों/विकासकों को ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल होगी। इससे परियोजनाएं शीघ्र स्थापित हो सकेंगी। एम.ओ.यू. साइन होने से कृषक/विकासक प्रोत्साहित होंगे एवं प्रदेश में व्यापक स्तर पर परियोजनाएं स्थापित करने में मदद मिलेगी। कुसुम "ए" में वर्तमान में 1500 मेगावॉट एवं कुसुम "सी" में 2000 मेगावाट का लक्ष्य है।

आईडी इनसाईट एवं म.प्र. ऊर्जा विकास निगम लि. के मध्य एम.ओ.यू.
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग और आईडी इनसाईट कंपनी के बीच भी गुरूवार को एएक अन्य एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये गये। इस एम.ओ.यू. के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने में मदद मिलेगी। इससे विभाग को कम खर्चे में परियोजनाओं की तकनीकी और आर्थिक साध्यता और उसके क्रियान्वन में सहयोग प्राप्त होगा। एम.ओ.यू. के हस्ताक्षरित होने के बाद सौर रूफ-टॉप योजना को प्रभावी तरीके लागू करने में मदद मिलेगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

3 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

3 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

3 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

3 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago