सिंगरौली
 घर से गायब हुई एक नाबालिका को गोरबी पुलिस ने 24 घंटों के भीतर दस्तयाब कर परिवार से मिलाया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम पडरी निवासी राजेश कुमार विश्वकर्मा की तहरीर पर उनकी 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को 24 घंटे के भीतर गोरबी पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया है।

फरियादी राजेश कुमार विश्वकर्मा पिता रामजी विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष ने बीते दिवस यह तहरीर दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बालिका घर से लापता हो गई है। वही सूचना पर गोरबी चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में 17 वर्षीय बालिका को निगाही से दस्तयाब कर परिजनों से मिला दिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *