रायपुर। रायपुर में शराब दुकान में चाकूबाजी की वारदात हुई है। इस घटना में एक युवक का हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि, यह विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ। इस घटना के बाद घायल का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है। गंज पुलिस आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, राज नाम का युवक दोपहर के 2 बजे के करीब शराब दुकान गया था। वहां पर उसका देवराज और ललित नाम के लड़कों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि, विवाद पैसों को लेकर हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू राज के हाथों में लगा। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया। इस दौरान आरोपी मौका पाकर भाग गया। इस घटना को लेकर गंज थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि, पुलिस की घटना की सूचना मिलते ही घायल का बयान लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *