भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में नीम, मौलश्री और गूलर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री  चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदास सबनानी ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। गुजरात की बाल कथा वाचक, प्रेरक वक्ता और लेखिका कु. भाविका राजेश माहेश्वरी भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुई।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। गूलर के फल अंजीर की तरह होते हैं। आयुर्वेद की दृष्टि से गूलर महत्वपूर्ण वृक्ष है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *