दुर्ग। भिलाई में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां एक एसयूवी चालक ने स्ट्रीट डॉग को रौंद दिया और फिर उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। आगे उसे तड़पता छोड़कर भाग गया। डॉग लवर लाभेश ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना रविवार 24 नवंबर 2024 शाम करीब 4:05 बजे की है। जुनवानी रोड और डीमार्ट बायपास को जोड़ने वाली सड़क पर एक स्ट्रीट डॉग डिवाइडर के किनारे सो रहा था। इसी दौरान एक कार CG 07 CT 3678 का चालक तेज रफ्तार में आया और कुत्ते के ऊपर चढ़ा दिया। इससे कुत्ता कार के अगले पहिए में फंस गया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वो कुत्ते को 500 मीटर तक घसीटा ले गया और फिर गाड़ी रोककर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे वहीं तड़पता छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कुत्ते को इलाज के लिए ले गए। वहां कुछ घंटे तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *