धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एयर पिस्टल व चाकू दिखाकर घर के अंदर घुसकर रुपये लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
तीनों आरोपी धमतरी शहर के निवासी है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी को पूर्व में जिलाबदर भी किया जा चुका है।
मुलाहिजा के लिए इन आरोपियों को अस्पताल ले जाते समय पुलिस वाहन रास्ते पर ही खराब हो गया, तो तीनों आरोपियों को शहर के मुख्य चौक पर पैदल मार्च कराते हुए कुछ दूरी तक गए,
तो आरोपियों को सभी लोग देखते रहे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से नारे भी लगवाए। बाद में दूसरे वाहन से आरोपियों को ले जाया गया।
दो दिन पहले घर में घुसकर की लूट की वारदात को दिया था अंजाम
सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी निवासी युनेश्वर सिन्हा के घर 23 नवंबर की रात करीब 10:45 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने घर का दरवाजा खटखटाया।
उसने दरवाजा खोला तो तीन अज्ञात युवक उनके घर बेधड़क घुस गया। एक युवक हाथ पर कट्टा रखा था और दूसरा चाकू। दोनों हथियार दिखाकर उनसे एटीएम की मांग की।
एटीएम नहीं होने की जानकारी देने पर युवकों ने धमकी देना शुरू कर दिया, तो आठ हजार रुपये उनसे लूटकर भाग निकले। 24 नंवबर को पीड़ित ने घटना की जानकारी थाने में दी और रिपोर्ट दर्ज कराई।
