उज्जैन के आश्रम में काम करने वाली एक सेविका ने दो चोरों से हाथ मिलाया,22 लाख का माल किया गायब

उज्जैन
उज्जैन के आश्रम में काम करने वाली एक सेविका ने दो चोरों से हाथ मिला लिया और आश्रम की सारी गुप्त बातें चोरों को बता दी. इसके बाद चोरों ने बड़ी ही चालाकी से 22 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया. हालांकि उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने इंदौर के दोनों चोरों को सेविका के साथ गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है. उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महाकाल थाना क्षेत्र में उजाड़ खेड़ा इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों ने आश्रम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.
 
योग माया आश्रम में हुई चोरी
 योग माया आश्रम में हुई चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्य खंगाले तो बड़े ही रहस्य में ढंग से खुलासा हुआ. इस मामले में आश्रम में काम करने वाली सेविका कुसुम को हिरासत में लिया गया. उसने बताया कि वह मूल रूप से इंदौर की रहने वाली है और उसके संपर्क में महेंद्र सिंह पिता देवी सिंह पवार निवासी सर्वहारा नगर इंदौर और फेजल पिता शकील खान निवासी अजय बाग कॉलोनी इंदौर आए. दोनों के माध्यम से उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
 
मोबाइल से खुल गया पूरा राज
 दोनों आरोपी चोरी की वारदात के दौरान एक मोबाइल फोन भी चुरा कर ले गए थे. चोरी के मोबाइल से पुलिस ने दोनों आरोपियों को खोज निकाला. सेविका कुसुम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 22 लाख का माल भी बरामद किया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आश्रम से चोरी गए कुछ माल की रिपोर्ट आश्रम संचालिका दर्ज नहीं कराई थी. बावजूद इसके पुलिस ने पूरा माल बरामद कर लिया.
 
इंदौर की जेल में हुई थी दोनों बदमाशों की दोस्ती
 पुलिस ने बताया कि महेंद्र पवार और फैजल का पुराना अपराधी रिकॉर्ड है. दोनों ही जेल में बंद रह चुके हैं. दोनों ही आरोपी की जेल में पहचान हुई थी जिसके बाद उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया. इसके बाद दोनों ने जेल से बाहर आकर चोरी की वारदातें करना शुरू कर दी. दोनों का ही अपराधी की रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस और भी वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

32 minutes ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

42 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

47 minutes ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

52 minutes ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

57 minutes ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

1 hour ago