छत्तीसगढ़

CG : सटोरिया का जलवा, नेताओं संग घूम रहा सायरन लगी गाड़ी में

दुर्ग। जिले के चर्चित सटोरी और निगरानी बदमाश दीपक नेपाली का भाई लुकेश नेपाली दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को धमकी देने के बाद खुलेआम शहर में घूम रहा है। महादेव सट्टा का आरोपी और पुलिस की नजर में फरार होने के बाद भी वो सायरन लगी गाड़ी और महंगी बाइक में घूम रहा है। उसने नेताओं के काफिले के साथ अपनी गाड़ी चलाकर उसका वीडियो भी वायरल किया है। लुकेश नेपाली पर आरोप है कि वो अपने बड़े भाई दीपक नेपाली के साथ महादेव लाइन सट्टा का पैनल चलवाता था। दुर्ग पुलिस ने दीपक नेपाली को महादेव सट्टा का पैनल चलाने के मामले में गिरफ्तार किया। उसके बाद वो एक युवक पर जनलेवा हमला करने के मामले में जुलाई 2024 में दीपक को जेल भेजा गया और अंबिकपुर जेल में सजा काट रहा है।

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लुकेश नेपाली ने वैशाली नगर विधायक से पहुंच का झूठा सहारा लिया। उसने पूरे शहर में वैशाली नगर विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ विभाग) के नाम से पोस्टर लगवा दिए। इसके बाद शंकरा मेडिकल कॉलेज से लेकर कई जगहों पर धमकी देना शुरू किया। इसी दौरान जब पुलिस ने इसके ऊपर सख्ती करना शुरू किया तो उसने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए एक वीडियो वायरल किया, जिसमें वो दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को धमकी देता हुआ दिख रहा है। जब भास्कर ने इसे प्रमुखता से उठाया तो पुलिस ने लुकेश को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर में कई बार छापेमारी की, लेकिन वो फरार हो गया था।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

8 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

8 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

8 hours ago