धार
 भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा मंडल कार्य समीक्षा एवं आगामी कार्य योजना को लेकर जहाज महल होटल मांडू में 13 सितंबर मंगलवार को भाजपा की अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई हैं,जिसमें  में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संगठन संभाग प्रभारी  श्री भगवानदास सबनानी ,भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल ,भाजपा जिला अध्यक्ष  राजीव यादव कामकाजी बैठक को संबोधित करेगें ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की इस  कामकाजी बैठक में अपेक्षित श्रेणियां बनाई गई है जिसमे जिले के सभी वरिष्ठ नेता गण निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,सदस्य गण ,भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य,मोर्चा अध्यक्ष ,प्रकोष्ठ जिला संयोजक सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।  उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *