छत्तीसगढ़

CG : अवैध महुआ शराब का भंडाफोड़, कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध शराब निर्माण पर सख्त कार्रवाई करते हुए आज सुबह सरडामाल गांव में महुआ शराब की बड़ी खेप को नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मिली मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस दल ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने गांव में मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी की, जहां महुआ शराब बनाने के लिए भट्ठी बनाई गई थी। मौके पर प्लास्टिक की बाल्टियों, सिल्वर के गंज और 10-12 बोरियों में महुआ पास बरामद किया गया, शराब बनाने वाले आरोपी फरार हो गए थे । पुलिस ने मौके पर मौजूद महुआ पास का नष्टीकरण किया और ग्रामीणों को अवैध शराब निर्माण रोकने के लिए कड़ी चेतावनी दी। साथ ही मुनादी कराई गई कि इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह सिदार, आरक्षक मनोज जोल्हे, सुरेंद्र भगत और अखिलेश कुशवाहा शामिल थे। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

kgnews

Recent Posts

​रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र

​रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र

​रायपुर : 'सुपर अल नीनो' की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा…

40 minutes ago
सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित

सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित

रायपुर सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त कलेक्टरेट भवन के सभाकक्ष…

41 minutes ago
कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है।…

46 minutes ago
मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

भोपाल  इस साल थाली की रोटी न सिर्फ स्वाद में 'शाही' होगी, बल्कि जेब पर…

50 minutes ago
मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण…

51 minutes ago
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

2 hours ago