जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम के प्रवीर वार्ड में ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी जद में लगभग 19 मकान आ रहे हैं। अब प्रशासन ने इन मकानों को तोड़ने नोटिस भी थमा दिया है। ऐसे में मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस कमेटी ने पुल निर्माण से पहले हुए सर्वे को गलत ठहराया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि, NH-30 पर खड़कघाट मार्ग पर ब्रिज का निर्माण काम चल रहा है। सरकार को ब्रिज निर्माण से पहले सड़क के दोनों तरफ पूर्व और पश्चिम में सर्वे करवाया जाना था, लेकिन सिर्फ पूर्व में ही सर्वे किया गया था। जिन मकानों को तोड़ने के लिए अब नोटिस थमाया जा रहा है वे वहां करीब 50 सालों से निवासरत हैं। राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत साल 1998 में 30 साल का पट्टा मिला हुआ है। साथ ही उसी जगह पर कुछ लोगों ने पक्का मकान का निर्माण करवाया है। जिससे नगर निगम सालाना टैक्स भी ले रही है। कांग्रेस का कहना है कि ब्रिज निर्माण से पहले सड़क के एक तरफ से सर्वे किया गया है, जो बेहद संदेहास्पद है।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…