डबरा से उखाड़ी गई एटीएम मशीन दतिया में मिली, चोरों ने निकाले 9 लाख रुपये

दतिया
डबरा से उखाड़ी गई एसबीआई एटीएम की मशीन शुक्रवार को दतिया जिले के चिरुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लरायटा में लावारिस हालत में पड़ी हुई पुलिस ने बरामद की है। चिरुला थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि मशीन को डबरा पुलिस टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम लरायटा स्थित गैस गोदाम के पास रोड किनारे बने खेत में मशीन पड़े होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई थी। यह जगह दतिया से 10 किलोमीटर आगे चिरूला थाना क्षेत्र में आती है। मशीन के लावारिस हालत में पड़े मिलने की सूचना के बाद डबरा पुलिस को सूचना दी गई। डबरा पुलिस ने मौके से पहुंचकर एटीएम मशीन को जब्त कर लिया है।

यहां बता दें कि ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में बुधवार-गुरुवार की रात बदमाश भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम (आटोमेटिक टेलर मशीन) कटर का उपयोग करके उखाड़ कर ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब नौ लाख रुपये रखे थे। गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने जांच-पड़ताल शुरू की, लेकिन शाम तक पुलिस बदमाशों का पता भी नहीं लगा सकी थी। डबरा पुलिस ने बताया कि देर रात एटीएम दतिया में चिरूला टोल के पास मिला है। जिसे काटने की कोशिश की गई थी, लेकिन काट नहीं पाए।

रुपये सही सलामत है इसका पता सुबह चल पाएगा। डबरा सिटी थाना क्षेत्र के पिछोर तिराहा पर भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम बूथ है। यहां गुरुवार की सुबह कुछ लोग एटीएम से रुपये लेने पहुंचे तो उन्हें मशीन नजर ही नहीं आई। इसके बाद एटीएम चोरी होने की सूचना बैंक प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई। डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा, थाना प्रभारी यशवंत गोयल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्वालियर से फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया। बदमाशा कटर मशीन के माध्यम से एटीएम को उखाड़ कर ले गए। यशवंत गोयल, प्रभारी, डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे और सायरन एवं आटोमेटिक सूचना सिस्टम खराब था। हर में मेवाती गैंग एटीएम काटने की वारदात कर चुकी है, जो कि सर्दियों में ही सक्रिय होती है। एक बार तो एकसाथ शहर के पांच एटीएम काटकर लाखों रुपये लूटे थे।

उस समय ग्वालियर पुलिस की टीम हरियाणा के नूह से आरोपित को पकड़कर लाई थी। यहां पूरे गांव ने पुलिस को घेर लिया था और गोलियां चलाई थी। सर्दी के समय सक्रिय होता है गिरोह: मेवाती गैंग दूसरी गाड़ियों की नंबर प्लेट लगाकर शहर में एंट्री करती है। इसके बाद एटीएम काटती है और रुपये लूटकर भाग जाती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: डबरा

Recent Posts

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

20 minutes ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

20 minutes ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

42 minutes ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

43 minutes ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

48 minutes ago
CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago