छत्तीसगढ़

मोहला : अंबागढ़ चौकी के ग्राम भंसुला में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, प्रधानमंत्री आवास मेला व जागो वोटर कार्यक्रम का आयोजन

– जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त 76 आवेदनों में से 26 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया, शेष आवेदनों के लिए समय सीमा निर्धारित

– विभिन्न योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हुए

– स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली, स्वच्छता गतिविधियों में संलग्न दीदियों को सम्मानित किया गया, दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राइसिकल वितरित किया गया

          मोहला। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम भंसुला में आज जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, प्रधानमंत्री आवास मेला व जागो वोटर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आयोजित शिविर क्षेत्र वासियों के लिए अनेक सौगातें लेकर आया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही अनेक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यहां आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में 76 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें 26 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। निराकरण पश्चात शेष 52 प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए संबंधित विभाग में भेजने की कार्यवाही किया गया है। यहां आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में 3 दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राइसिकल वितरित किया गया। इसी प्रकार 10 हितग्राहियों को रबी फसल के लिए सरसों बीज कीट प्रदाय किया गया।
        स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्वच्छता ग्राही दीदियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही मितानिन बहनों को ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया।
          जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के उपाध्यक्ष श्री नरोत्तम देहारी ने कहा कि यह शिविर क्षेत्र के लिए एक सौगात है। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही अनेकों योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने से होने वाली समस्या से राहत मिलेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि वे शिविर में शिविर के स्टालों में पहुंचकर, अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर शिविर का लाभ लेवें।
         इस अवसर पर शिविर में जनपद पंचायत अं.चौकी अध्यक्ष कुमारी बाई जुरेशिया, जनपद सदस्य खेमेंन्द्री चमन गावारे, जनपद सदस्य हिरवानी, अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले, परियोजना निदेशक हेमंत ठाकुर, तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के ग्रामवासी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

3 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

3 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

3 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

3 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

4 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

4 hours ago