रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर से मालवा-निमाड़ में जुड़े 21200 बिजली उपभोक्ता

भोपाल
मप्र पश्चिम क्षेत्र कंपनी के कार्यक्षेत्र वाले मालवा-निमाड़ अंचल में पीएम सूर्य घर योजना के लागू होने के बाद रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर से जुड़ने वालों की संख्या में पिछले दस माह में 80 प्रतिशत बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। नवंबर अंत की स्थिति में पश्चिम क्षेत्र कंपनी में 21200 बिजली उपभोक्ता रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर से जुड़कर अपनी बिजली स्वयं बना रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सौर ऊर्जा को लेकर पश्चिम क्षेत्र में हुए कार्यों एवं प्राप्त उपलब्धि की सराहना की है।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि फरवरी से नवंबर तक करीब 9 हजार उपभोक्ता रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर योजना से जुड़े हैं। इसमें से 7 हजार से ज्यादा पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े हैं। अक्टूबर तक साढ़े चार हजार उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना में केंद्र शासन से 35 करोड़ रूपए की सब्सिडी मिल चुकी हैं केंद्र से मालवा- निमाड़ के पात्रता वाले बिजली उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर की सब्सिडी मिलने का दौर जारी है। पीएम सूर्य घर योजना में पात्र उपभोक्ता को अधिकतम 78 हजार की सब्सिडी मिलती है। इसमें एक किलो वॉट के संयंत्र के लिए 30 हजार, 2 किलो वॉट के संयंत्र के लिए कुल 60 हजार एवं 3 किलो वॉट के संयंत्र के लिए अधिकतम 78 हजार की सब्सिडी दी जाती है। तीन किलो वॉट से ज्यादा का संयंत्र भी लगाया जा सकता है, लेकिन अधिकतम सब्सिडी 78 हजार रूपए ही मिलेगी। कंपनी क्षेत्र में कुल 21200 उपभोक्ता सूरज की किरणों से बिजली तैयार कर रहे हैं। इसमें 20700 निम्न दाब श्रेणी के एवं 500 उच्चदाब श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं। रूफ-टॉप सोलर मीटर से जुड़े उपभोक्ताओं की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 200 मेगावाट से अधिक हैं।

पश्चिम मप्र में कहां कितने उपभोक्ता
रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर योजना से इंदौर मध्य शहर, बायपास, सुपर कॉरिडोर इत्यादि क्षेत्र में 11800 उपभोक्ता अब तक रूफ-टॉप सोलर नेट मीटर योजना से जुड़ चुके हैं। इसके बाद उज्जैन जिले में 2250, देवास जिले में 1250, खरगोन एवं रतलाम जिले में 825-825 उपभोक्ता सूरज की किरणों से पैनल्स के माध्यम से अपने परिसरों में बिजली तैयार कर रहे हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी  रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण दो विक्रय केंद्रों…

29 minutes ago
CEO के तबादले की मांग पर अड़े सरपंच, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

CEO के तबादले की मांग पर अड़े सरपंच, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला सरपंच संघ और स्थानीय प्रशासन के बीच…

33 minutes ago
धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़

धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़

सिवनी  मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 1 जुलाई का दिन खास रहने वाला है. सिवनी…

38 minutes ago
उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

सफलता की कहानी  उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…

52 minutes ago
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता  कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…

1 hour ago