• ई.पी.एस.95 पेंशनर्स की मांगो का पूर्व सांसद मधुसूदन ने किया समर्थन

राजनांदगांव । संस्कारधानी के ई.पी.एस.95 पेंशनर्स के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र बनाने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन प्रातः 10.30 बजे से  शाम 5 बजे तक सामुदायिक भवन, लेबर कॉलोनी,  तुलसीपुर, राजनांदगांव में आयोजित किया गया। यह शिविर संयुक्त रूप से सचिव ई.पी.एस. 95 पेंशनर राष्ट्रीय संघर्ष समिति, जिला ईकाई राजनांदगांव एवं ई.पी.एफ.ओ. रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। आयोजन में पूर्व सांसद राजनांदगॉव मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश ठाकुर सहायक आयुक्त (भविष्य निधि) रायपुर ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ई.पी.एस.95 पेंशनर्स संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमाण्डर अशोक राउत एवं ई.पी.एस.95 पेंशनर्स राजनांदगॉव के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार वर्मा सहित एजाजुर रहमान ई.पी.एस.95 समन्वयक (ईस्ट इंडिया) मंच पर उपस्थित रहे। आयोजन समिति के गणमान्य सदस्यो में नजीर अहमद, बी.एम.विश्वकर्मा, देवेन्द्र कुमार रामटेके, मोहम्मद फारूख, अजय शुक्ला एवं साथियों ने पेशनर्स शिविर के आयोजन में सक्रीय रूप से सहभागिता प्रदान की। आयोजन में सर्वप्रथम अतिथिगण का स्वागत किया गया और अधिकारी सुरेश ठाकुर को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुूसदन के हाथों सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने आयोजन समिति द्वारा जनहित में आयोजित इस शिविर की प्रशंसा करते हुए ई.पी.एस.95  पेंशनर्स के लंबे संघर्ष को प्रेरणादायक बताया और पेंशनर्स को हरसंभव सहयोग देने के लिये अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। उन्होंने ई.पी.एस.95 पेंशनर्स को न्यूनतम प्रतिमाह 7500/- पेंशन की मांग का भी समर्थन किया। अधिकारी सुरेश ठाकुर ने मुख्यतः पेंशनर्स को केन्द्र शासन के द्वारा डी.ए. की दर में वृद्धि किये जाने पर इसका लाभ ई.पी.एस.95 पेंशनर्स को भी दिये जाने की मांग रखी। एजाजुर रहमान ने सभा कों संबोधित करते हुए कहा कि उनकी टीम विगत 11 वर्षो से हर साल नवम्बर के अंतिम सप्ताह में इस पेंशनर्स जीवित प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन कर जिले के ई.पी.एस.95 पेंशनर्स को राहत पहुॅचाने का कार्य कर रहे है। आयोजन के पश्चात् पूर्व सांसद मधुसूदन ने शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों एवं वार्डवासियों से भेंट मुलाकात करके उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं  का भी समाधान किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *